JharkhandRanchi

छात्र संघ चुनाव से नाम हटने पर जेएन कॉलेज के छात्र ने पेट्रोल और डीजल पिया, रिम्स में एडमिट

Ranchi:  छात्र संघ चुनाव का ऐसा बुखार छात्रों में चढ़ा है, कि नाम हटाये जाने के विरोध में छात्र पेट्रोल और डीजल तक पी जा रहे हैं. कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को जेएन कॉलेज घुर्वा के कैंपस में. अभय सिंह नामक छात्र ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार से नाम हटाये जाने पर पेट्रोल और डीजल पीया. छात्र वोकेशनल कोर्स इंवायरोमेंट एडं वाटर मैनेजमेंट का छात्र है. जिसने कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था. कॉलेज स्तर पर पहली स्क्रुटनी में छात्र का नाम प्रस्तावित किया गया. 17 सिंतबर को अपराह्न चार बजे एकाएक अभय सिंह को रांची यूनिवर्सिटी का पत्र मिला, जिसमें उन्हें चुनाव लड़ने का नोटिय दिया गया. वहीं कॉलेज प्रंबधन ने बताया कि उनकी उम्र पद के लिए अधिक है. अभय को बताया गया कि 24 साल की उम्र तक छात्र चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन अभय की उम्र इससे अधिक है.

इसे भी पढ़ेंः 13 महीनों के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- ये ठीक वैसा ही है, जैसे कार देकर चारों टायर खोल लेना

रात भर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

छात्र अभय सिंह जेएन कॉलेज के कॉलेज स्तरीय युवा जन शक्ति छात्र संगठन का प्रतिनिधि था. छात्र का नाम छात्र संघ चुनाव से हटाये जाने के विरोध में छात्रों ने रात भर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया. सुबह भी छात्रों ने कॉलेज परिसर में खुब हंगामा किया. इसी दौरान अभय सिंह ने डीजल और पेट्रोल पी लिया. कुछ छात्रों ने बताया कि अगर कॉलेज प्रबंधन को उम्र सीमा तय करनी थी और ग्रेजुएशन और वोकेशनल के लिए एक ही उम्मीदवारी भरानी थी, तो यह पहले बताना चाहिये था. एकाएक कॉलेज की ओर से नाम रद्द किया गया. जबकि पहली स्क्रुटनी में नाम पास हो चुका था.

इसे भी पढ़ेंः Pok पर विदेश मंत्री जयशंकर के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संज्ञान लेने का आग्रह

रिम्स में कराया गया भर्ती

छात्र के पेट्रोल डीजल पीने के बाद, विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उसे रिम्स में भर्ती कराया. जहां छात्र इलाजरत है. कॉलेज गेट में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने छात्र संघ चुनाव रद्द करने की मांग की.

इसे भी पढ़ेंः थोपे हुए उम्मीदवार स्वीकार नहीं, राजनीतिक दल करें जन आंदोलन के उम्मीदवारों का समर्थनः जेरोम

Related Articles

Back to top button