Jamshedpur

हाइवे पर खड़े वाहनों को कार से घूमकर बनाते थे निशाना, करते थे पेट्रोल-डीजल की चोरी

Jamshedpur :  नेशनल हाइवे 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र में कार से घूमकर दो युवक होटल और ढ़ाबा के किनारे खड़े बड़े वाहनों को मौका देखकर निशाना बनाते थे. उस बीच मौका मिलते ही वे वाहनों से डीजल चोरी कर फरार हो जाते थे. मामले का खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब चांडिल पुलिस ने चोरी के 40 लीटर डीजल के साथ दो युवकों को धर-दबोचा. पुलिस की गिरफ्त में आने वालों में चांडिल के ही भुइयांडीह का रहने वाला निरंजन उर्फ साधु लायक और चक्रधरपुर के चेलाबेड़ा के रहने वाला कार्तिक नायक शामिल है. उनके पास से दो मोबाइल के अलावा घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है.

ट्रक चालक की शिकायत पर सक्रिय हुई थी पुलिस

चांडिल में हाइवे के एक ढ़ाबा के पास खड़ी एक ट्रक से डीजल की चोरी का मामला सामने आया. इसे लेकर पीड़ित ट्रक चालक ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी थी. उसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. नजीजन शिकायत दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने चोरी के डीजल के साथ दोनों को धर-दबोचा. उसके बाद दोनों युवकों के सारे कारनामे सामने आ गए.

पूर्व में भी डीजल चोरी के मामले में जेल जा चुका है निरंजन

मामले का खुलासा चांडिल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता में किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक शातिर बदमाश हैं. निरंजन उर्फ साधु लायक इसके पहले भी वर्ष 2014 के डीजल चोरी में चांडिल थाना से जेल जा चुका है. उनके खिलाफ अन्य मामले भी हैं. पुलिस उसकी जांच कर रही है. मौके पर चांडिल इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, चांडिल थाना प्रभारी शम्भू शरण दास उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर की शिक्षिका मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन ब्यूटी पीजेंट के फाइनल में पहुंचीं

 

Related Articles

Back to top button