
Ranchi: वर्तमान समय में सोशल मीडिया की क्रांति चल रही है. युवा वर्ग में इसका काफी रुझान है. और यह तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जरूरी है कि युवा सर्वांगीण विकास और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें. साथ ही देश विरोधी, समाज विरोधी पोस्ट के खिलाफ सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करें.
उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चैहान ने कही. वे अभाविप की ओर से प्रांत स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया भले ही एक अच्छा प्लेटफॉर्म है.
लेकिन युवाओं को कम समय और सही कामों के लिए इसका उपयोग करना चाहिये. इस दौरान सेल्फी विद कैंपस का शुभारंभ किया गया. जिसके बारे में बताते हुए आशीष ने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो एक अगस्त से दस अगस्त तक चलेगा.
इसे भी पढ़ेंः हम किसी जनेऊधारी नेतृत्व की जी हुजूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए : असदुद्दीनओवैसी
अभियान का मकसद छात्रों में राष्ट्रवाद का विकास करना
सेल्फी विद कैंपस की जानकारी देते हुए आशीष चैहान ने कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ छात्रों में राष्ट्रवाद का विकास करना है. ताकि छात्र देश विरोधी और समाज विरोधी पोस्ट से ऊपर उठ कर देशहित में कार्य करें.
अभियान की जानकारी देते हुए इन्होंने कहा कि प्लस टू और इससे ऊपर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में इकाई निर्माण के साथ एक सेल्फी खींचने की योजना है. झारखंड में भी इसी तिथि में कुल 1095 प्लस टू, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग मे इसका आयोजन होना है.
इसे भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम पर सस्ते दामों में महंगे मोबाइल का विज्ञापन देकर ठगी करनेवाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
मौके पर ये लोग थे उपस्थित
मौके पर प्रांत प्रमुख डॉ श्रवण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रो नाथू गाड़ी, प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, दीपेश कुमार, विशाल सिंह, महाराज सिंह, पम्पा सेन विश्वास, अवधेश ठाकुर, कृष्णा मिश्रा, नेहा मार्डी, रोहित दूबे, रेणुका कुमारी, मुक्ता नारायण, दिशा दित्या, अनुराधा कुमारी, गणेश यादव, अमित दूबे समेत सभी जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंः बीएड कर चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर, शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सितंबर में निकलेगा विज्ञापन




