Ranchi

इंस्टाग्राम पर सस्ते दामों में महंगे मोबाइल का विज्ञापन देकर ठगी करनेवाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: इंस्टाग्राम पर सस्ते दामों में महंगे मोबाइल का विज्ञापन डाल कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. रांची साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में प्रशांत दरेकर, मुंबई के रहने वाले सार्थक प्रसाद और जयेश कुमार और जयेश कुमार गोड्डा के पोड़ैयाहाट का रहने वाला शामिल है.

इसे भी पढ़ेंःचतराः हथियारबंद अपराधियों ने BOI से लूटे 23 लाख रुपये, राज्य में दो महीनों में 1.2 करोड़ की हो चुकी है लूट

बता दें जयेश कुमार अडाणी ग्रुप के गेस्ट हाउस का मैनेजर है. उसने अडाणी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट प्रताप बेकेटा सुब्रहमण्य चेकुरी को साइबर ठगी का शिकार बनाया था. इस दौरान उसने वाइस प्रेसिडेंट के खाते से चार लाख 41 हजार रुपये उड़ाये थे.

कैसे हुई गिरफ्तारी

अडाणी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट प्रताप बेकेटा सुब्रमण्य चेकुरी के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से 14 मई से लेकर 22 मई के बीच कुल चार लाख 41 हजार रुपये रुपए की अवैध निकासी साइबर अपराधियों के द्वारा कर दी गई थी. जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति के द्वारा साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया.

मामला दर्ज होने के बाद से भरथना की टीम ने इसकी जांच शुरू की. साइबर क्राइम के एसपी की देखरेख में साइबर थाना के थाना प्रभारी सुमित प्रसाद द्वारा एक टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान टीम ने तकनीकी मदद से घटना में शामिल तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ेंःप्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के साथ कांग्रेसियों ने धक्का-मुक्की की, गो बैक के नारे लगाये

इंस्टाग्राम पर सस्ते दामों में महंगे मोबाइल का विज्ञापन डाल करते थे ठगी

आरोपी जयेश कुमार ने सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिये प्रशांत दरेकर और सार्थक प्रसाद से कॉन्टैक्ट किया. जिसके बाद जयेश कुमार ने उन्हें पीड़ित का क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड का नंबर अवैध तरीके से उपलब्ध कराया.

उन लोगों के कहे अनुसार, पीड़ित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को बताकर अध निकासी की. इस दौरान प्रशांत दरेकर एवं सार्थक कुमार ने अवैध तरीके से पीड़ित व्यक्ति के खाते से मोबिक्विक पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर लिया गया.

इन लोगों के द्वारा इंस्टाग्राम का पेज ‘किंग ऑफ डार्कवेव’ बनाया गया है. जिसपर विभिन्न मोबाइल का ऐड डाला गया है. जहां लाखों का मोबाइल फोम 10 से 15 हजार में बेचा जा रहा है.

विज्ञापन देखकर हजारों लोगों इनको ऑनलाइन इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर ऑर्डर देते हैं. इनके द्वारा फेक क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन बनाकर अमेजॉन पर ऑर्डर प्लेस किया जाता है और ऑर्डरकी कॉपी इंस्टाग्राम के द्वारा ग्राहक को भेजकर समझाया जाता है कि आपका ऑर्डर कुछ दिनों में आयेगा. इस तरह से इन लोगों ने लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ेंःतीन वर्षों से चल रहा है पलामू,चास और गढ़वा जेल में खेल, नहीं हुआ जेल अधीक्षकों का तबादला

Related Articles

Back to top button