
Ahmedabad : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा के पहले चरण में सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे. ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को ले कर एयर फोर्स वन विमान सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 11 बज कर 37 मिनट पर उतरा. इसके बाद उनका काफिला साबरमती आश्रम पहुंचा. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप साथ थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला पहनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. दोनों नेता जब यहां पहुंचे तो चरखे पर बने सूत का सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम पहुंचे.
इसे भी पढ़ेंः प्रभुनाथ सिंह की सजा पर फैसला टला, विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में 3 मार्च को HC का आयेगा निर्णय
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत करने के लिए सुबह अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे गये थे.
हवाई अड्डे पर मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की अगवानी की. ट्रंप के विमान से बाहर आने के बाद मोदी उनसे गले मिले और मेलानिया का भी अभिवादन किया. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम के लिए रवाना हो गये.
‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह में करीब एक लाख लोगों का जमावड़ा
नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के मद्देनजर अहमदाबाद में सभी ओर विविध इश्तेहार लगाए गये हैं जिनमें भारत और अमेरिका के बीच संबंध, लोकतंत्र आदि का बखान किया गया है.
गौरतलब है कि सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ह्यूस्टन में ‘’हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के बाद से दोनों नेताओं के बीच संबंध और अधिक प्रगाढ़ हुए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार भारत आए ट्रंप ने सोमवार को अपने विमान से हिन्दी में ट्वीट किया कि वह भारत आने को उत्सुक हैं और कुछ ही देर में वह सबसे मुलाकात करेंगे . इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ‘‘अतिथि देवो भव:.’’
प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है . आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे. ’’
इसे भी: #ISRO में कुक से लेकर टेक्निशियन तक के 261 पदों पर निकली बहाली





688371 674770I really like reading by means of and I feel this web site got some genuinely utilitarian stuff on it! . 105864