
Washington : अमेरीका में राष्ट्रपति चुनाव तीन नवंबर को होने हैं. फाइनल वोटिंग से पहले जारी अर्ली वोटिंग जारी है. ट्रंप और डेमोक्रेट जो बिडेन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. ऐसे में खबर आयी है कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेन वेबसाइट मंगलवार को हैक हो गयी. जानकारी के अनुसार 30 मिनट तक हैकर्स कैंपेन वेबसाइट पर अपना कब्जा जमाये रहे. वेबसाइट हैक किये जाने की जानकारी ट्विटर यूजर गैब्रिएल लोरेंन्जो ग्रेशस्केलर ने दी.
इसे भी पढ़ें ; Corona Update: 80 लाख के करीब संक्रमितों का आंकड़ा, 6 लाख से ज्यादा एक्टिव केस
दुनिया डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से फैलाई जा रही फेक न्यूज से त्रस्त हो चुकी है
जान लें कि ग्रेशस्केलर ने ट्रंप की हैक्ड वेबसाइट का स्क्रीन शॉट लेकर पोस्ट किया थागैब्रिएल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह क्लाइमेट चेंज पर एक लेख को तलाश रहा था. तभी उनकी नजर ट्रंप की हैक वेबसाइट पर पड़ी. उस पर लिखा था, दुनिया अब राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप की तरफ से फैलाई जा रही फेक न्यूज से त्रस्त हो चुकी है. अब समय आ गया है कि जब दुनिया को सच्चाई से रूबरू कराया जाये. वेबसाइट जल्द ही ऑफलाइन हो गयी और इसे बाद में हैकर्स के मैसेज के बिना रि-स्टोर कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें ; सर्दियों में दिल्लीवासियों की बढ़ेगी परेशानी ! वायु प्रदूषण के कारण बढ़ सकते हैं कोविड से मौत के मामले
कैंपेन वेबसाइट हैक की जांच शुरू
इस हैकिंग पर ट्रंप कैंपेन के प्रवक्ता टिम मर्टाव ने कहा कि वेबसाइट हैक होने के बाद अब एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस हमले के पीछे कौन जिम्मेदार था. बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी के जरिए इस वेबसाइट को हैक किया गया था.
इसके जरिए केवल लेनदेन होता है. ऐसे में हैकर्स को पकड़ना मुश्किल है. दरअसल इस साइट पर इस तरह के संदेश की पड़ताल करना मुश्किल हो जाता है. एजेंसियों ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वेबसाइट से किसी भी तरह के संवेदनशील डाटा की चोरी नहीं हुई है. वेबसाइट को बहाल कर लिया गया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप को इस तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा है.
इसे भी पढ़ें ; वित्त मंत्री का आकलन, इस साल देश की जीडीपी ग्रोथ जीरो रहेगी, IMF का है माइनस 10.3 पर्सेंट का अनुमान




