HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस की अनुमति के लिए महासमिति के पूर्व अध्यक्ष ने लिया ऐसा संकल्प

Hazaribagh: भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष अमरदीप यादव ने संकल्प लिया है कि जब तक हजारीबाग में रामनवमी जुलूस की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलती, वे नंगे पांव रहेंगे.

मंगलवार को सुबह बड़ा अखाड़ा मंदिर परिसर में उन्होंने यह संकल्प लिया. जुलूस पर पाबंदी के विरोधस्वरूप नंगे पांव रहने का संकल्प लेने के बाद महंत विजयानंद दास ने अमरदीप यादव को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया. अमरदीप ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना गाइडलाइंस का हवाला देकर ऐतिहासिक राममवमी और सरहुल जुलूस पर रोक जारी रखा है. यह एक पक्षपातपूर्ण निर्णय है. राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स समेत हज़ारीबाग़ कोरोनामुक्त हो चुका है. सभी पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं तो रामनवमी जुलूस पर रोक समझ से परे है. सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण जिला प्रशासन और अखाड़ेधारियों के बीच दूरी बन रही है. इसलिए लोकतांत्रिक विरोध किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  सत्ता पक्ष के विधायकों का आरोप, राजभवन में अधिकारियों ने किया विधायकों का अपमान

अमरदीप विजय शंखनाद संस्था के अध्यक्ष भी हैं. इस संस्था ने बीते 28 फरवरी को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया है. एक फरवरी से अखाड़ों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. अमरदीप 2007 में महासमिति अध्यक्ष चुने गए थे और धार्मिक गीतों का कैसेट वितरित करके अश्लील गीतों पर रोक लगाया था. इन्होंने 2009 में 7 दिनों में 100 किलोमीटर की शांति पदयात्रा निकालकर जुलूस का सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई थी. ये प्रत्येक वर्ष संरक्षक की भूमिका में सक्रिय रहते हैं. अमरदीप ने कहा कि रामनवमी प्रेमियों की इच्छा पूर्ति के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें:   विधायक सरयू के सवाल पर बुरे फंसे मंत्री चंपई, सदन में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Related Articles

Back to top button