
Ranchi: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने वर्ष 2020 का एक्जामिनेशन कैलेंडर जारी कर दिया है. परीक्षा की शुरुआत इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स एक्जामिनेशन से होगी. यह परीक्षा 5 जनवरी 2020 को आयोजित की जायेगी. हालांकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 25 सितंबर 2019 से होगी, जो 15 अक्टूबर तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें – 11 जिलों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के लगभग 2500 रिक्त पद प्रोन्नत्ति के अभाव में खाली
सिविल प्रीलिम्स मई 2020 को
सिविल प्रीलिम्स और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स का आयोजन 31 मई 2020 को किया जायेगा. इसके लिए 12 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा और 3 मार्च 2020 तक आवेदन किये जा सकेंगे. इस संबंध में यूपीएससी की ओर से जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है. अधिक जानकारी के लिए https://upsc.gov.in वेबसाइट पर विजिट की जा सकती है.
कब-कब होंगे कौन-कौन से एक्जाम
- कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स एक्जाम 19 जनवरी को होगा.
- नोटिफिकेशन 25 सितंबर 2019 को जारी होगा.
- कंबाइंड डिफेंस सर्विस एक्जामिनेशन-1, 2 फरवरी को होगा, नोटिफिकेशन 30 अक्टूबर को जारी होगा.
- सीआईएसएफ एसी एलडीसीई एक मार्च को होगा और नोटिफिकेशन 4 दिसंबर 2019 को जारी होगा.
- एनडीए और एनए एक्जामिनेशन का नोटिफिकेशन 8 जनवरी 2020 को जारी होगा और एक्जाम 19 अप्रैल को होगा.
- आईईएस आईएसएस का नोटिफिकेशन 25 मार्च 2020 को जारी होगा और 26 जून को एक्जाम होगा.
- कंबाइंड मेडिकल सर्विस एक्जामिनेशन का नोटिफिकेशन 8 अप्रैल को जारी होगा और एक्जाम 19 जुलाई को होगा.
- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस एसी एक्जामिनेशन का आयोजन 9 अगस्त को होगा.
इसे भी पढ़ें – बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के 304 पदों के लिए करें आवेदन



