Education & CareerJharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची के 56 केंद्रों पर कल होगी यूपीएससी की पीटी परीक्षा, 23000 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Ranchi: यूपीएससी की पीटी परीक्षा 28 मई को रांची में भी आयोजित होगी. यूपीएससी की परीक्षा को लेकर रांची में 56 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों सेंटर सुपरींटेंडेंट को आवश्यक निर्देश भी जारी किये गये हैं. परीक्षा के लिए लगभग 1000 शिक्षक और 150 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. डीएवी नंदराज में दृष्टि बाधित परीक्षा केंद्र बनाया गया है. रांची के विभिन्न सेंटरों पर लगभग 23000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों की संख्या 81 है. यूपीएससी द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में रांची जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें एडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, बीडीओ, सीओ समेत जिनकी ड्यूटी परीक्षा में दी गई है, वे पदाधिकारी शामिल रहे. बैठक में कदाचार मुक्त परीक्षा कराने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें: अंतर जिला व गृह जिला स्थानांतरण से प्रभावित शिक्षकों की राज्यस्तरीय बैठक कल, पूरे राज्य से जुटेंगे शिक्षक

 

Related Articles

Back to top button