
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा की खबर है. सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर में करंट की चपेट में आने से एक ताजियादार झुलस गया, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साई भीड़ ने पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा. उनकी जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं, पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया.
इसे भी पढ़ें-पीएम के प्रोग्राम के लिए डीटीओ ने बसें मांगी, बंद रहेंगे स्कूल
हादसे पर हिंसा

घटना गोरखपुर के पास पिपराइच का है. जहां ताजिए के जुलूस में डीजे की गाड़ी पर बैठा युवक भटहट में दूरदर्शन केंद्र की बिजली के तार के संपर्क में आने से झुलस गया. इससे नाराज भीड़ भटहट पुलिस चौकी में घुस गई. नाराज भीड़ ने इस दौरान ना केवल पुलिसकर्मियां के साथ मारपीट की, बल्कि एक पुलिस की गाड़ी में आग भी लगा दी. हिंसक हुई भीड़ ने एक दारोगा को मार-मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. पुलिस पर हमले के बाद भी जब लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दूसरी गाड़ियों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की.
इसे भी पढ़ें-बोकारो : टेंडर मैनेज करने को लेकर बोकारो स्टील प्लांट के ठेका कंपनीकर्मी को दबंगों ने नंगा कर पीटा
ताजिया को लेकर विवाद
गोरखपुर में ही मुहर्रम जुलूस के दौरान तनाव का एक और मामला सामने आया. इलाके के तरंग क्रॉसिंग के पास ताजिया आगे करने के विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया. जिसके बाद नाराज लोगों ने जाम लगा दिया. बाद में पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ेंःबिजली संकट : BJP MLA ढुल्लू महतो की वजह से बिजली कंपनियों को नहीं मिल रहा 6-7 लाख टन कोयला, क्या यह…
गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, महाराजगंज और देवरिया से भी हिंसा की खबर है. देवरिया के रामपुर चौराहे पर जुलूस में तलवार लगने से घायल एक युवक को सही इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान बौखलाई भीड़ ने पुलिस और एंबुलेंस समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया.




