
Dhanbad: जिले के निरसा थाना क्षेत्र के संगामहुल के ज्योत्सनाडीह गांव के समीप अवैध कोयला लोड ट्रक को सीआईएसएफ के प्रभारी कमांडेंट संजीत कुमार द्वारा पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं कोयला भट्ठा संचालक ने टीम पर हमला कर दिया. कोयला चोरों ने बेजना कैंप के इंचार्ज एमके शर्मा सहित तीन जवानों की भरदम पिटाई कर उन्हें रस्सी से बांधने का भी प्रयास किया. CISF के एक वाहन में जमकर तोड़फोड़ की गई.
मारपीट के दौरान कोयला भट्ठा संचालक द्वारा पिस्टल से फायरिंग करने की भी बात कही गई. मारपीट करने वाले लोगों ने सीआईएसएफ के कैंप इंचार्ज एवं दो जवानों की सरकारी मोबाइल भी छीन ली. सूचना मिलते ही कमांडेंट वापस घटनास्थल पर लौटकर जय मां काली फ्यूल्स कोयला भट्ट के मालिक रमाशंकर सिंह को पिस्तौल के साथ दबोचाकर तथा निरसा पुलिस के हवाले किया. सीआईएसएफ ने छापामारी पर प्रभाव डालने को लेकर कोयला भट्ठा संचालक एवं उनके सहयोगी के खिलाफ शिकायत की है. वही कोयला भट्ठा संचालक ने सीआईएसएफ पर 10 लाख रुपए व लाइसेंस पिस्टल छीन लेने का आरोप लगा निरसा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
क्या कहना है सीआईएसएफ का
घटना को लेकर सीआईएसएफ बेजना कैंप के इंचार्ज एमके शर्मा ने कहा कि सीआईएसएफ कमांडेंट के नेतृत्व में टीम संगमहल क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी करने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान ज्योत्सनाडीह गांव के समीप सड़क पर कोयला लोड ट्रक को देख हम लोगों ने उसे रुकवाया तथा कोयला से संबंधित कागजात की मांग करने लगे. इसी बीच रमाशंकर सिंह अपनी कार में बैठ 20 से 25 अज्ञात लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पहले ही हमारे वाहनों में तोड़फोड़ कर सीधे हम लोगों पर हमला कर दिया. इसके अलावा रिवाल्वर से गोली मार देने की धमकी देने लगे इसके बाद रिवाल्वर के साथ उन्हें धर दबोचा.
मामले को लेकर रमाशंकर सिंह ने कहा
वही जय मां काली फ्यूल्स के मालिक रमाशंकर सिंह ने कहा कि फेडरल बैंक निरसा शाखा में मैंने अपने बैंक अकाउंट से 10 लाख की निकासी की थी जिसमें अपनी कार से फैक्ट्री ले जा रहे थे. रास्ते में ज्योत्सनाडीह गांव के समीप सफेद रंग का बोलेरो मेरे कार को रोककर बोलेरो में सवार 4 से 5 लोग सिविल ड्रेस में उतरे तथा मेरे साथ मारपीट करने लगे. 10 लख रुपए तथा लाइसेंसी रिवॉर्ड छीन लिया. वे लोग मेरे साथ जमकर मारपीट की इसके बाद सीआईएसएफ ने मुझे पकड़ पुलिस को सौंप दी.
डीएसपी ने कार्रवाई का दिया निर्देश
मामले की सूचना मिलते ही धनबाद डीएसपी वन अमर पांडे निरसा थाना पहुंचे और दोनों पक्ष की शिकायत सुनी और निरसा पुलिस को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. दोनों पक्ष की ओर से पुलिस में हमला मामले की छानबीन कर रही है. डीएसपी ने कहा कि निरसा थाने के मामले को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग शिकायत दी गई है. शिकायत के आलोक पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.




