
Giridih: गिरिडीह के डुमरी थाना इलाके के कुलगों टोल प्लाजा के समीप एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला लोड एक ट्रक जब्त किया. वही जब्त ट्रक के चालक धनबाद के कुमारधूबी के जितेंद्र कुमार के साथ उप चालक एजाज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन गिरफ्तार दोनो आरोपियों ने कबूला की वो अवैध कोयला लोड ट्रक को एक फर्जी कागजात का जरिए बिहार आपूर्ति करने जा रहे थे. दोनो में धनबाद के कोयला माफिया पप्पू मंडल, मुजाहिद खान और आमिर खान के नाम बताते हुए कहा की यही तीनो मिलकर अक्सर धनबाद से अवैध कोयला बिहार आपूर्ति करते रहे हैं और अवैध कोयला लोड इस ट्रक को इन तीनो के इशारे कर बिहार भेजा जा रहा था.




