
Siwan : जिले बड़हरिया थाना क्षेत्र के अठखम्बा के तीन युवकों को यूपी पुलिस अपने साथ ले गयी है. यूपी पुलिस शनिवार सुबह 10 बजे गांव पहुंची थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 5 लोग सिविल ड्रेस में और एक पुलिस के यूनिफार्म में है. बताया जा रहा है कि लखनऊ में कुछ महीने पहले किसी की हत्या हुई थी और उसी मामले में लखनऊ (यूपी) की पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ ले गयी है.
हिरासत में लिये गये तीनों युवकों में से दो सगे भाई हैं. युवकों के घरवाले भी परेशान थे कि आखिरकार सिविल ड्रेस में कौन थे, जो तीनों लड़कों को उठा ले गये. जिन युवकों को यूपी पुलिस अपने साथ ले गयी है उनमें मंजर इकबाल, कासिफ कसान व सरफराज अहमद शामिल हैं. कासिम कसान और सरफराज अहमद सगे भाई हैं.
इस पूरे मामले पर जब सिवान के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि लखनऊ पुलिस आयी थी. उन तीनों को लखनऊ के किसी मर्डर केस में लेकर गयी है.
इसे भी पढ़ें:6 साल के विवान शौर्या ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, 129 पेंटिंग्स बनाकर India Book of Records में दर्ज कराया अपना नाम




