Lucknow: बीते कई दिनों ने यूपी की कानून-व्यवस्था सुर्खियों में है. फिर चाहे वो गैंगस्टर विकास दूबे का केस हो या प्रदेश में बढ़ता अपराध. अब एकबार फिर यूपी पुलिस हेडलाइन्स में है. इसबार मामला डिपार्टमेंट के अंदर का ही है, जहां महिला पुलिसकर्मी ने संगीन आरोप लगाते हुए राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा है.
दरअसल, लखनऊ स्थित पुलिस रेडियो मुख्यालय में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों पर शारीरिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाये हैं. इस मामले को लेकर उन्होंने राज्य के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम 112 से वायरलेस में पोस्टिंग के नाम पर सौदेबाजी का दबाव बनाये जाने की बात कही गयी है.
इसे भी पढ़ेंः LAC पर तनातनीः चीन का आरोप, भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश के दौरान फायरिंग की
क्या है पत्र में
जनसत्ता की खबर के अनुसार, डीजीपी को लिखे पत्र में महिला पुलिसकर्मी ने कहा है कि, ‘हम प्रार्थिनी गण पुलिस वायरलेस मुख्यालय में सहायक परिचालक पद पर भर्ती हुईं थीं। वर्तमान में प्रधान परिचालक पद पर कार्य कर रही हूं। पुलिस रेडियो विभाग में महिलाकर्मियों के लिए अलग से ट्रांसफर नीति नहीं बनी है। इसका फायदा उठाकर इस विभाग में महिला कर्मियों का खुलेआम शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है।’

आगे लिखा गया है, ‘जब से यूपी-100 (वर्तमान में यूपी-112) खुला है, तब से महिला कर्मियों का शोषण और बढ़ गया है। नई लड़कियों को छांटकर पहले उनकी नियुक्ति यूपी 112 में की जाती है। इसके बाद उनसे रेडियो मुख्यालय वापस आने के लिए सौदेबाजी के जाती है। सौदेबाजी में शारीरिक शोषण का दबाव बनाया जाता है।’ पत्र में यह भी कहा गया है कि महिला कर्मियों से वायरलेस का मूल कार्य नहीं कराया जाता है। विशेष गोपनीय जांच में सब पता चल जाएगा।’
अपने पत्र में महिला पुलिसकर्मी ने कहा, ‘हम नई महिला कर्मियों की दशा देह व्यापार करने वाली महिलाओं से भी ज्यादा बदतर है। तीन लड़कियां आत्महत्या कर चुकी हैं, अब कई और आत्महत्या करने वाली हैं। डीजीपी से निवेदन है कि इसे व्यक्तिगत रूप से देखें। हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि हम लोगों का शोषण रोकें तथा नीति बनाकर ट्रांसफर या पोस्टिंग की जाए।’
इसे भी पढ़ेंः ICICI-Vedeocon Case: ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर के पति गिरफ्तार
सपा ने योगी सरकार को घेरा
इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा है. सपा ने मामले की जांच डीजीपी से कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं समाजसेवी और अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने भी इस कथित शोषण मामले की जांच की मांग की है. साथ ही पूरे वाकये को लेकर डीजीपी को पत्र भी लिखा है. नूतन ठाकुर के पास महिला पुलिसकर्मी द्वारा भेजी गयी शिकायत पत्र की कॉपी है.
पत्र में कुछ वरिष्ठ महिला पुलिसकर्मियों के इस काम में शामिल होने और एक डीआइजी द्वारा ये सारा काम किये जाने की बात कही गयी है.
इसे भी पढ़ेंः चीन की वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल: उत्पादन के लिए फैक्ट्री तैयार, साल के अंत तक बाजार में आ सकती है वैक्सीन




