NEWS

चीन की वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल: उत्पादन के लिए फैक्ट्री तैयार, साल के अंत तक बाजार में आ सकती है वैक्सीन

Beijing. दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. दुनिया के कई देश चीन पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच चीन ने दुनिया के सामने कोरोना वायरस की वैक्सीन पेश की है. हालांकि अभी ये वैक्सीन 
बाजार में नहीं उतारी गई है. कहा जा रहा है कि इस वैक्सीन के सभी ट्रायल पूरे होने के बाद ही इसे मार्केट में उतारा जाएगा.

इसे भी पढ़ें- चीन ने कहा- हमने अरुणाचल प्रदेश को कभी नहीं दी मान्यता, वह चीन के दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा

इन्होंने तैयार की वैक्सीन

इस वैक्सीन को चीन की सिनोवेक बायोटेक और सिनोफॉर्म ने मिलकर तैयार किया है. कहा जा रहा है कि चीन द्वारा पेश की गई वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रही है. इस वैक्सीन के सभी ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही इसे बाजार में उतारा जाएगा. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक ये वैक्सीन मार्केट में आ सकती है.

उत्पादन के लिए फैक्ट्री तैयार

सिनोवेक कंपनी के एकअधिकारी ने बताया कि उनकी फर्म ने पहले ही वैक्सीन को बनाने के लिए एक फैक्ट्री तैयार कर ली है. यह फैक्ट्री हर साल वैक्सीन की 300 मिलियन डोज बनाने में समर्थ है. सोमवार को चीन ने वैक्सीन को पेइचिंग ट्रेड फेयर में प्रदर्शित किया गया.

10 वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में

दुनिया भर में कोरोना वायरस वैक्सीन की 10 वैक्सिनों का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है. चीन की वैक्सीन उनमें से एक है. इस समय सभी देश कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने और अपनी आर्थिक हालत को सुधारने में जुटे हुए हैं. जैसे ही किसी भी वैक्सीन के सफल होने की पुष्टि होती है उसे आधिकारिक मान्यता दे दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें- 42 दिनों से जारी है मनरेगा कर्मियों का हड़ताल, ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का संकट

आलोचना झेल रहा चीन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन की विश्व स्तर पर आलोचना हो रही है. इस संक्रमण को दुनियाभर में फैलाने का भी आरोप लग चुका है. दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन ने एक महीने पहले ही अपने लोगों को वैक्सीन दे दी थी. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को खुलासा किया था कि वह 22 जुलाई से ही अपने लोगों को वैक्सीन की डोज दे रहा है. 

दुनिया भर में केस

दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 2 करोड़ 73 लाख 13 हजार 578 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 1 करोड़ 93 लाख 84 हजार 30 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 93 हजार 465 लोगों की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button