New Delhi: भारत और चीन के बीच स्थिति सामान्य होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. बल्कि एलएसी पर तनाव कहीं ज्यादा बढ़ गया है. गलवान में खूनी झड़प के बाद से बौखलाये चीन ने भारत पर गंभीर आरोप लगाये हैं. चीन ने दावा किया है कि भारतीय सैनिकों ने उसके इलाके में घुसने की कोशिश की और इस दौरान फायरिंग भी हुई. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है.
China claims Indian troops crossed LAC near Pangong Tso
Read @ANI Story | https://t.co/UT7UL4nf4G pic.twitter.com/KVVUllUKbO
— ANI Digital (@ani_digital) September 8, 2020
भारतीय सैनिकों ने की घुसपैठ की कोशिश- चीन
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि सोमवार रात भारतीय सैनिकों ने चीन के इलाके में घुसने की कोशिश की और इस दौरान चीनी सैनिकों को चेताते हुए फायरिंग भी की. अखबार ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी चीनी सेना के वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रवक्ता के हवाले से दी है.
खबर में दावा किया गया है कि पैंगोंग सो के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारतीय सेना ने पैंगोंग सो झील के दक्षिणी छोर के पास शेनपाओ की पहाड़ी पर एलएसी को पार किया. अखबार ने आरोप लगाया है कि पीएलए के बॉर्डर पर भारतीय जवानों ने बातचीत की कोशिश के बीच वार्निंग शॉट (चेतावनी के लिए हवा में फायरिंग) किये. जिसके बाद चीन की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की.
बता दें कि 1975 के बाद ये पहली बार है जब एलएसी पर फायरिंग हुई है. इससे पहले दोनों देशों ने गोली न चलाने और किसी की जान ना गंवाने को लेकर समझौता किया था. लेकिन बीते 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में देश के 20 जवान शहीद हुए और अब एलएसी पर गोली चली है.
‘इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स’ में नाइट विजन होगा अपग्रेड
मई से ही भारत-चीन के बीच जारी तनाव और एलएसी पर युद्ध जैसे हालात की बीच भारतीय सेना भी मुस्तैद है. वहीं भारतीय सेना ने अपने ‘इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स’ को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है. सेना ने पहले ही अपने मूल डिजाइन वाले लड़ाकू वाहन ‘बीमपी-2/2के इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स’ के विकास और आगे की आपूर्ति के लिए पात्र घरेलू कंपनियों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआइ) आमंत्रित की है.
बता दें कि वर्तमान के लड़ाकू वाहन ‘बीमपी-2/2के’ को वर्ष 1985 में सेना में शामिल किया गया था. ईओआइ में कहा गया कि इसकी प्रणाली ‘रात के संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है’ और इसे रात में युद्ध की क्षमता के साथ विकसित किए जाने की आवश्यकता है.





583713 857749If you tow a definite caravan nor van movie trailer your entire family pretty soon get exposed to the down sides towards preventing greatest securely region. awnings 738837