
Giridih: तिसरी थाना इलाके के केवटातांड में सड़क हादसे में बस से धक्का लगने से बाइक सवार सब्जी विक्रेता मन्नू बरनवाल की मौत हो गई. यात्री बस से बाइक की हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल मन्नू की इलाज के क्रम में मौत हो गई. घटना के बाद मामले की सूचना पर मौक पर पहुंचे परिजनों के साथ आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की.
इसे भी पढ़ें: 40 लाख नगद से भरी बोलेरो को गिरिडीह पुलिस ने किया जब्त, एक हिरासत में

सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगो को समझाकर जाम खत्म करवाया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मन्नू बरनवाल अपने बाइक से तिसरी चौक अपने सब्जी दुकान खोलने जा रहा था. इसी दौरान रोड क्रॉस करने के दौरान कोलकाता से गिरिडीह आ रही यात्री बस वारिस पिया ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया था.




