
Dhanbad: झरिया में शनिवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाश ने सुदमडीह थाना क्षेत्र के पथरडीह रिवरसाइड निवासी कमलेश कुमार की कार संख्या जेएच 10 बीएच 1892 में आग लगा दी. इस घटना को लेकर कमलेश कुमार ने बताया रात करीब 12 बजे उन्हें कुछ आवाज के साथ जलने की गंध आई तो बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि कार के अगले हिस्से में आग लगी हुई है. उसके बाद किसी तरह उन्होंने आग को बुझाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.




