
Ranchi: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सोमवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता किसान संग्राम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोपर ने की. बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति,संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक महेंद्र पाठक, झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुरजीत सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे. महेंद्र पाठक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने किसानों को धोखा दिया है. न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए राज्य सरकार कानून बना सकती है. किसान आयोग का गठन, किसानों के लिए अलग से बजट बनाने, भूमि बैंक को समाप्त करने, गैरमजरूआ जमीन की रसीद को चालू कराने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू कराना,ऑनलाइन के नाम पर बड़े पैमाने पर रोक लगाना आदि कई मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा आने वाले दिनों के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी.
इसे भी पढ़ें: बारिश की मार से LIGHT HOUSE PROJECT की खुली पोल, गिरी 8 मंजिला बिल्डिंग
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई 2023 किसान समन्वय संघर्ष समिति संयुक्त मोर्चा की विस्तारित बैठक रखी जाएगी. जिसमें सभी संगठनों के राज्य कमेटी के लोग भाग लेंगे. उक्त बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के झारखंड प्रभारी पूर्व विधायक राजा राम सिंह भाग लेंगे. तीन अगस्त को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में उपरोक्त मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से विधानसभा के समक्ष महा धरना किया जाएगा. नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार लगातार किसानों पर हमला कर रही है. किसानों की जमीन कौड़ी की भाव लूट रही है. बैठक में अन्य किसान नेता भी शामिल रहे.




