JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

बारिश की मार से LIGHT HOUSE PROJECT की खुली पोल, गिरी 8 मंजिला बिल्डिंग

Ranchi: आनि, धुर्वा (रांची) में बन रहे लाइट हाउस (LIGHT HOUSE PROJECT) की एक आठ मंजिली बिल्डिंग रविवार की देर रात गिर गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 1 बजे के करीब एक यूनिट की बिल्डिंग भरभरा कर अपने आप गिर गयी. सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो भी जारी हुआ. नागरिकों ने पीएमओ के अलावा सीएम हेमंत सोरेन, रांची डीसी राहुल सिन्हा और अन्य से इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया पर करते जांच का अनुरोध किया है.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट में चर्चित व्यवसायी प्रेम प्रकाश की याचिका पर 25 जुलाई को अगली सुनवाई, ईडी के जवाब पर प्रार्थी ने प्रत्युत्तर के लिए मांगा समय

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में लोगों ने आशंका जताते हुए कहा है कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट में घटिया क्वालिटी के साथ निर्माण कार्य हो रहा है. इसका प्रमाण यह है कि रविवार की रात 1 बजे के करीब 8 मंजिले भवन की एक तरफ की पूरी दीवार (एक यूनिट की) गिर गयी. इसका संज्ञान लिया जाये. वैसे यह भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों की बारिश के बाद बिल्डिंग की क्वालिटी सामने आ गयी है और इसके असर के ही कारण यह गिर गया है.

इधर, जानकारी के मुताबिक रांची नगर निगम ने इस मामले पर अपने स्तर से पड़ताल सोमवार को शुरू कर दी है. नगर प्रशासक ने इस मामले पर निगम के पदाधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं. हालांकि निगम के स्तर से यह भी कहा जा रहा है कि लाइट हाउस कार्य की मॉनिटरिंग उसके जिम्मे नहीं है. फिर भी उसके स्तर से इस मामले को सक्षम प्राधिकार तक पहुंचाने की पहल हो रही है. फिलहाल लाइट हाउस परिसर से हाइड्रा के जरिए मलबा को हटाया जा रहा है.

गौरतलब है कि लाइट हाइस प्रोजेक्ट पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. रांची में भी इस प्रोजेक्ट के जरिये 1008 फ्लैट 3डी टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किए जा रहे हैं. 8 मंजिले की बन रही हर बिल्डिंग में लाभुकों को 315 स्क्वायर फीट के एक यूनिट में एक कमरा, एक हॉल, एक-एक किचन, बाथरूम, शौचालय की सुविधा दी जानी है. 2023 के जून माह तक लाभुकों को शिफ्टिंग कराने की योजना थी पर अब तक ऐसा नहीं हो सका है.

Related Articles

Back to top button