
Bengaluru: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के एक बयान से विवाद गहरा सकता है. शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मंदबुद्धि कहा है.
राहुल गांधी ने कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द ‘मोदीलाई‘ जुड़ गया है. जिसके बाद अपने एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष को ‘मंदबुद्धि’ कह दिया.
इसे भी पढ़ेंःभारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में 100 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी : ममता बनर्जी
क्या कहा हेगड़े ने
कौशल विकास मंत्री हेगड़े ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ये मंदबुद्धि राहुल गांधी इस बात को साबित करने पर तुले हुये हैं कि उनके पास अपनी तरह का विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय मूर्खता कौशल है. और अब यह सारी हदें पार कर गया है. उन्हें कोई नहीं रोक सकता.. अद्भुत…!!!!’’
This moron @RahulGandhi is hell bent on proving himself that he is one of his own kind of international idiotic skill master and hence the horizons have extended beyond the boundaries. No one can prevent his growth….Amazing…!!!! https://t.co/0W7GXMHASV
— Chowkidar Anantkumar Hegde (@AnantkumarH) May 17, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मंदबुद्धि कह चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंःकोचांग गैंगरेप : फादर अल्फांसो समेत सभी छह दोषियों को आजीवन कारावास
‘मोदीलाई’ शब्द को लेकर विवाद
दरअसल राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द शामिल किया है,‘मोदीलाई’. और उन्होंने इसका एक स्नैपशॉट भी जारी किया.
इस फोटो में यह भी दिख रहा है कि ‘मोदीलाई’ का क्या मतलब है और उसका वाक्य में कैसे प्रयोग करें. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष का ट्वीट आते ही ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने तुरंत इसका खंडन कर दिया.
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की ओर से जवाबी ट्वीट कर कहा गया कि ये शब्द फर्जी है और ऐसा कोई शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है.
भाजपा ने अपने विपक्षी पर निशाना साधने के लिए ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के ट्वीट का इस्तेमाल किया है. भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट में कहा है, ‘स्लैप्ड.
My account was hacked since yesterday. There is no question of justifying Gandhi ji’s murder. There can be no sympathy or justification of Gandhi ji’s murder. We all have full respect for Gandhi ji’s contribution to the nation.
— Chowkidar Anantkumar Hegde (@AnantkumarH) May 17, 2019
इस बीच हेगड़े के नाथूराम गोडसे के लिए एक विवादित टिप्पणी करने पर बाद में सफाई पेश करते हुये उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट ‘‘हैक’’ कर लिया गया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या को न्यायोचित ठहराने का कोई सवाल नहीं है.
इसे भी पढ़ेंःशारदा घोटाला : कोर्ट से पूर्व पुलिस कमिश्नर को नहीं मिली राहत, सात दिन में ले सकते हैं जमानत




