BokaroCrime NewsDhanbadJharkhand

दो राजनीतिक घरानों के वर्चस्व की लड़ाई में जलाया ट्रक, ड्राइवर को भी जिंदा जलाने का था प्रयास

Dhanbad: झरीया थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के राजापुर कोलयरी से स्क्रैप लोड कर कोलकाता जा रहे ट्रक को आग लगा दी गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात कुछ लोगों ने कुस्तौर दुर्गा मंदिर के पास ट्रक रोका और उसमें किरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. इसके साथ ही चालक को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया. इस घटना में ट्रक जलकर पूरी तरह से राख हो गया जबकि चालक किसी तरह निकल कर भागा और जान बचाई. सूचना पाकर बोडरागढ़ ओपी पुलिस, झरिया पुलिस तथा केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक आग लगाने वाले भाग गये थे. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गयी और काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़ें- जानिये, जावेद अख्तर ने किसे कहा था बॉबी से एक रुपया कम मेरी फिल्म ने कमाई की तो लिखना छोड़ दूंगा

दो राजनीतिक घरानों में वर्चस्व को लेकर है तनाव

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इन दिनों राजापुर और परियोजना और एना आउटसोसिंग में दो राजनीतिक घरानों में वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ है. घटना को भी इसी विवाद से जोड़ाकर देखा जा है. बताया गया कि शनिवार को ट्रक राजापुर से स्क्रैप लोड कर कोलकाता जा रहा था. तभी नकाबपोश लोगों ने कुस्तौर दुर्गा मंदिर के पास रोक लिया और चालक जीतू गोप की पिटाई करते हुए उस पर केरोसिन उड़ेल दिया साथ ही ट्रक में आग लगा दी. बता दें कि स्क्रैप ठेकेदार ऑक्शन के जरिए राजापुर से स्क्रैप उठाव कर रहा है. यहां से स्क्रैप लेकर कोलकाता जाने के लिए कतरास मोड़ स्थित एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक लेकर स्क्रैप लोड किया था और वह उसे लेकर कोलकाता जा रहा था.

ट्रक जलने की घटना की सूचना पाकर पहुंचे केंदुआ थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि ट्रक पूरी तरह से जल गयी है. कारणों का पता लगाया जा रहा है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- निर्णायक टेस्टः भारत की पारी लड़खड़ायी, पंत, पुजारा समेत छह बल्लेबाज आउट

 

Related Articles

Back to top button