Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

SARAIKELA : सरायकेला मंडल कारा में विचाराधीन बंदी की हार्ट अटैक से मौत

JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के मंडल कारा में विचाराधीन बंदी 65 वर्षीय टोकलो लोहार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह हत्या के आरोप में पिछले पांच साल से विचाराधीन बंदी था. मामले की पुष्टी करते हुए जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने बताया कि टोकलो मंडल कारा में हत्या के आरोप में विचाराधीन था. बुधवार सुबह उसे हार्ट अटैक आया. जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. अधीक्षक ने बतायाकि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी के 40 से अधिक चापाकल सूखे, फिर गरमाया फंड के दुरुपयोग का मामला

Related Articles

Back to top button