
Ranchi: 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रांची रेल मंडल द्वारा अखिल भारतीय महिला रेलवे हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. हटिया रेलवे आफिस में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने इसकी जानकारी दी. बताया कि रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नयी दिल्ली ने रांची रेल मंडल को 43वीं अखिल भारतीय महिला रेलवे हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका दिया है. पांच वर्षों के बाद एक बार फिर से रांची मंडल को इसके आयोजन का मौका मिला है. इससे पहले 2004,02010,2012 और 2017-18 में इस मंडल की ओर से इसकी मेजबानी की गई थी. हटिया स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में इसका आयोजन होगा. प्रतियोगिता में संपूर्ण रेलवे के विभिन्न जोनल रेलवे एवं इकाइयों की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो भागों में बांटा गया है. मौके पर रेलवे अधिकारी सतीश कुमार, श्रेया सिंह, राजीव रसिक सहित अन्य भी उपस्थित थे.
ओलंपियन भी दिखाएंगे हुनर
प्रदीप गुप्ता के मुताबिक पुल ए में उत्तर रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे की टीम है. पुल बी में मध्य रेलवे,रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला, उत्तर पूर्व रेलवे, पश्चिम रेलवे की टीम है. प्रतियोगिता में कुल 16 मैच खेले जाएंगे. इसमें रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 की अधिकांश खिलाड़ी अपने अपने रेलवे जोनल की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसमें रांची मंडल की सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं. अर्जुन अवार्ड से सम्मानित वंदना कटारिया, मोनिका के अलावा 15 ओलंपियन भी शामिल हैं. चैंपियनशिप के दौरान सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच तथा टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उप विजेता ट्राफी के अलावा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एवं बेस्ट गोलकीपर आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया जाएगा. सभी मैचों का आयोजन हटिया स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें आमजनों के लिए स्टेडियम में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा.
इसे भी पढ़ें: नक्शा स्वीकृति में पैसों का खेल मामला: रांची नगर निगम से नक्शा स्वीकृति पर HC की रोक जारी




