
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने का का मामला सामने आया है. जहां सेवानिवृत शिक्षक ने अपनी नाबालिग भतीजी का यौन शोषण कर 6-7 महिने का गर्भवती कर दिया.. इस घटना के खुलासे होने के बाद रविवार ग्रामीणों महिला ने जमकर शिक्षक को पिटाई कर जूते-चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत अंतर्गत सनाईकुटी गांव निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण हांसदा अपने घर पर अपनी भतीजी को घर के कामकाज के लिए रखा था. रविवार की सुबह भतीजी अपने घर गयी हुई थी, अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़ी. लड़की के घरवाले कुछ समझ नहीं पाए और उसे बेहोशी की हालत में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने नाबालिग लड़की की जांच उपरांत 6-7 महिना का गर्भवती बताया. यह घटना सुनकर परिजन काफी परेशान हो गए. बाद में डॉक्टरों ने इलाज के बाद लड़की को होश में आया, तो घरवालों को लड़की ने बताया कि चाचा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते थे. उन्होंने कई बार दवा भी खिलाया, लेकिन दवा काम नहीं किया.
इधर लड़की केबयान के बाद जैसे ही गांव में खबर फैली, तो गांव में लोग गुस्से में आ गया. गांव वालों ने रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मण हांसदा के घर पहुंच कर महिलाओं ने जबरदस्ती पकड़ कर बाहर निकाला. फिर जमकर उसकी पिटाई की, इसके बाद जूते चप्पल की माला पहनाकर पूरा गांव घुमाया गया. पिटाई के दौरान शिक्षक का बेटा अपने पिता को बचाने के लिए बीच बचाव करता रहा. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. लड़की का इलाज अस्पताल में जारी है.




