
Aurangabad : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 के सातवें चरण में हसपुरा प्रखंड में जारी चुनावी प्रक्रिया में मुखिया पद पर हर हाल में जीत सुनिश्चित करने के लिए एक प्रत्याशी द्वारा दूसरे प्रत्याशी को अगवा किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. अपहर्ता और अपह्रत रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. हालांकि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही अपह्रत को सकुशल बरामद करते हुए गिरोह के प्रमुख समेत 6 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है. पांच की तलाश जारी है. मामला धुसरी पंचायत का है.
जानकारी के अनुसार धुसरी पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ रहा वेद प्रकाश दीपक रविवार की शाम अचानक लापता हो गया. उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बताने लगा. इसके तत्काल बाद परिजन खोजबीन में सक्रिय हो गये.
इसे भी पढ़ें:News wing impact : राजभवन और विधानसभा गेट से हटी विद्युत सज्जा, टेंडर के पहले ही सज गये थे भवन
इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि वेद प्रकाश को रिश्ते में चाचा लगनेवाले इसी पंचायत से दूसरे मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा के साथ देखा गय़ा है और वही उसे अगवा कर कहीं ले गया है.
इसके बाद वेद प्रकाश के पिता तिलौती गांव निवासी अनील शर्मा ने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामले की प्राथमिकी हसपुरा थाना में दर्ज करा दी.
इसे भी पढ़ें:एमआरएमसीएच में आपातकालीन सेवा ठप, वेतन भुगतान के लिए डीडीओ को लिखा गया पत्र-अरुण सिंह
पुलिस ने झारखंड से किया प्रत्याशी को बरामद
प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही हसपुरा पुलिस बेहद सक्रिय हो गयी. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए झारखंड के छतरपुर थाना की पुलिस के सहयोग से अपह्रत को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया. सकुशल रिहाई के बाद वेद प्रकाश ने स्वीकार किया है कि उसे अगवा किया गया था.
इस दौरान उस पर नाम वापसी की अंतिम तारीख 2 नवम्बर के पहले मुखिया पद के लिए अभ्यर्थिता वापस लेने का दबाव बनाया गया लेकिन अपहर्ताओं ने उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की है.
इसे भी पढ़ें:सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित पलाश दीपावली हैंपर की हो रही है बिक्री
इस बीच पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में हसपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है.
पुलिस ने इस मामले में अपहरण के मुख्य आरोपी मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा समेत 6 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है जबकि पांच और अपहर्ताओं की तलाश जारी है.
इसे भी पढ़ें:विधानसभा ने मैन पावर आउटसोर्स कंपनी को हटाया, 80 लोग हुए बेरोजगार




