
Ranchi : बिना टेंडर खुले सज गये राजभवन और पुराना विधानसभा गेट शीर्षक से न्यूज विंग ने खबर प्रसारित की थी. खबर के माध्यम से ये बताया गया था कि पिछले दिनों विद्युत कार्यापालक अभियंता रांची की ओर से टेंडर निकाला गया. यह टेंडर राजभवन समेत अन्य सरकारी भवनों में विद्युत सज्जा के लिए निकाला गया था. विज्ञापन के अनुसार टेंडर खोलने की तारीख 2 नंवबर तय की गयी. लेकिन कार्यपालक अभियंता कार्यालय की ओर से टेंडर खोलने के पहले ही राजभवन, पुराना विधानसभा गेट समेत अन्य सरकारी भवनों को सजा दिया गया.
इसे भी पढ़ें:रायपुर में बनी थी साजिश, झारखंड से जुटाया सामान और फिर पटना में किये थे सीरियल Bomb Blasts
इन भवनों में विद्युत सज्जा दीपावली और छठ को लेकर की जानी थी. खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यापालक अभियंता कार्यालय की ओर से विद्युत सज्जा हटा दी गयी. इस दौरान राजभवन, पुराना विधानसभा गेट से विद्युत सज्जा हटायी गयी.
इस मामले में ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से बात की गयी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. बता दें कि विद्युत कार्य प्रमंडल ऊर्जा विभाग अंतर्गत आता है. जबकि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जेबीवीएनएल के अंतर्गत कार्यरत है.
इसे भी पढ़ें:गैर असैनिक सेवा से दो बनेंगे आइएएस, पांच के नाम केंद्र भेजे गये
सरकारी भवनों की होनी है विद्युत सज्जा
विज्ञापन की शर्तों की मानें तो 1 नवंबर तक टेंडर किया जाना है. टेंडर खोलने की तारीख 2 नवंबर तय की गयी है. इसी दिन 1 बजे तक टेंडर फाइनल किया जायेगा.
इस विज्ञापन के अनुसार राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा, हाइकोर्ट के न्यायाधीशों के आवास, लोकायुक्त आवास समेत अन्य भवनों में अस्थायी विद्युत सज्जा की जानी है.
इसे भी पढ़ें:टीम इंडिया की लगातार 2 हार के बाद खिलाड़ियों ने दिये रिएक्शन, पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर किया समर्थन




