Education & CareerJobsLead News

UBI Recruitment 2021: यूनियन बैंक में मैनेजर समेत 347 पोस्ट के लिए निकली बंपर भर्तियां

योग्य आवेदक 03 सितंबर 2021 तक कर सकते हैं एप्लाई

New Delhi : बैंक में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक सुनहर मौका सामने आया है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें (UBI Recruitment 2021) ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाना होगा.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) कुल 347 पदों पर भर्तियां करेगा. इस वैकेंसी के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2021 से शुरू हुई है. इसमें आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. इस वैकेंसी (UBI Recruitment 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 सितंबर 2021 है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई है. आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर देख लें.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 1645 आंगनबाड़ी केंदों के भवन निर्माण कार्य शुरू ही नहीं, सचिव ने जतायी चिंता

इन तारीखों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तारीख- 12 अगस्त, 2021

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 3 सितंबर, 2021

एप्लीकेशन फॉर्म एडिट करने की आखिरी तारीख- 3 सितंबर, 2021

एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेने की आखिरी तारीख- 18 सितंबर, 2021

ऑनलाइन फीस जमा करने की तारीख- 12 अगस्त, 2021 से 3 सितंबर, 2021

इसे भी पढ़ें :गर्लफ्रेंड ने बात करना किया बंद तो युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले आया लाइव, प्रेमिका से कहा- हमेशा खुश रहो

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाएं.

वेबसाइट की होम पेज पर ‘Recruitments’ पर जाएं.

यहां ‘Current Recruitment’ के लिंक पर जाएं.

अब ‘Specialist Officers Recruitment 2021-22’ के लिंक क्लिक करें.

अगले पेज पर ‘CLICK HERE TO APPLY ONLINE’ क्लिक करें.

मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.

रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें.

इन पदों पर होगी भर्तियां

सीनियर मैनेजर (रिस्क) – 60 पद

मैनेजर (रिस्क) – 60 पद

मैनेजर (सिविल इंजीनियर) – 7 पद

मैनेजर (आर्किटेक्ट) – 7 पद

मैनेजर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) – 2 पद

मैनेजर (प्रिंटिंग टेक्नोलॉजिस्ट) – 1 पद

मैनेजर (फॉरेक्स) – 50 पद

मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट) – 14 पद

असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल ऑफिसर) – 26 पद

असिस्टेंट मैनेजर (फॉरेक्स) – 120 पद

इसे भी पढ़ें :Tokyo पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने गोल्ड पदक जीतकर रचा इतिहास, योगेश व देवेंद्र ने भी भारत की झोली में डाला पदक

जानें क्या है  योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) पदों के अनुसार लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन और एमबीए/पीजीडीबीएम या इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए. वहीं, मैनेजर पदों के लिए सम्बन्धित ट्रेड/विषय या क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पीजी होना चाहिए और कम से कम से तीन वर्षों को अनुभव होना चाहिए. सीनियर मैनेजर पदों के लिए सीए, सीएफए, सीएस या एमबीए के साथ कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए. योग्यता की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :सलाखों के पीछे भी सक्रिय है कुख्यात अमन साव, बढ़ रही है पुलिस की सरदर्दी

Related Articles

Back to top button