
Dhanbad: सीएसआईआर-सिंफर में “वन वीक-वन लैब” कैंपेन का आयोजन गुरुवार को किया गया. यह कैंपेन पैन-सीएसआईआर प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से 700 छात्र-छात्राएं शामिल हुए.
निदेशक प्रो.अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि “विद्यार्थी-जिज्ञासा” कार्यक्रम, “वन वीक वन लैब” अभियान का हिस्सा, छात्रों के बीच विज्ञान के प्रति उत्साह पैदा कर रहा है. इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ इंटरैक्टिव गतिविधियाँ शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि देशभर के सभी 37 सीएसआईआर प्रयोगशाला राष्ट्रव्यापी दर्शकों के सामने अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन कर रही है. इस आयोजन से सिंफर के रिसर्च और विकास उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अनूठा प्रयास है.




