
Jamshedpur : टाटानगर आरपीएफ की मंडल स्तरीय टीम ने गुरुवार की देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने के दौरान दो शातिर चोरों को प्लेटफार्म पर टैब और मोबाइल के साथ धर-दबोचा है. दोनों से पूछताछ के बाद भी जब सटीक जवाब नहीं मिला, तब आरपीएफ को आशंका हुई उसके बाद दोनों की तलाशी ली गयी. दोनों को आरपीएफ की ओर से रेल पुलिस को सौंप दिया गया है. दोनों चोर कोलकाता के रहने वाले हैं. मोहम्मद आजम और सोनू कुरेशी जनरल टिकट लेकर स्लीपर पर यात्रा कर रहे थे.
केस वन
आरपीएफ थानेदार संजय कुमार तिवारी का कहना है कि रात के 12.30 बजे आरपीएफ की मंडल स्तरीय टीम टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रही थी. इस बीच हावड़ा से आने वाली ज्ञानेश्वरी सुपर डिलक्स ट्रेन प्लेटफार्म पर रूकी. ट्रेन के जाने के बाद एक व्यक्ति पर संदेह होने पर पूछताछ की गयी. तलाशी के दौरान उसके पास से एक टैब, तीन घड़ी, तीन मोबाइल व नकदी बरामद किया गया.
केस टू
पुलिस का कहना है कि आरपीएफ की टीम ने रात 2.30 बजे हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने वाले एक युवक पर संदेह होने पर पूछताछ के क्रम में उसे गिरफ्तार किया गया. उसके पास से पुलिस टीम ने एक मोबाइल व अन्य सामानों को बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों शातिर चोर हैं और चोरी की नियत से ही ट्रेन पर सवार हुए थे.
इसे भी पढ़ें- कोरोना प्रोत्साहन राशि के लिये एमजीएम अस्पताल के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन




