Giridih

गिरिडीह: 28 टन कोयला लोड दो वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

Giridih: कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. इसी क्रम में रविवार को जिले के डुमरी और निमियजाघाठ थाना पुलिस ने 28 टन कोयला लोड ट्रक और पिकअप जब्त करने में सफल रही. दोनो वाहनों में कच्चा स्टीम कोयला लोड था, इस दौरान पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया। जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ की कोयला लोड पिकअप वैन को जिले में कही खपाना था, जबकि ट्रक धनबाद से बिहार के औरंगाबाद जा रहा था, इसी क्रम में कुलगो टोल प्लाजा के समीप कोयला लोड ट्रक को जब्त किया गया। जबकि निमियाघाट थाना पुलिस ने रंगामाती के समीप जब्त किया.

Related Articles

Back to top button