ChatraCrime NewsJharkhand

लेवी वसूलने आये TPC के दो समर्थक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Chatra : टंडवा थाना क्षेत्र के मरंगलोइया गांव में लेवी वसूलने के लिए आये दो टीपीसी समर्थकों को चतरा पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों टीपीसी के एरिया कमांडर निशांत के साथ लेवी वसूलने आये थे.

इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जिसे देखते ही एरिया कमांडर समेत अन्य टीपीसी समर्थक भागने में सफल रहे. पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है वो हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के पांडु गांव के रहने वाले हैं. दोनों का नाम मो. कैश और मो. अताउल्ला बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड की बदहाली के जिम्मेदार कौन, भाजपा या झामुमो ? पढ़ें, लोगों के विचार, आप भी लिखें..

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार चतरा एसपी को सूचना मिली थी कि टीपीसी का एरिया कमांडर निशांत अपने दस्ते के साथ टंडवा थाना क्षेत्र स्थित मरंगलोइया गांव में लेवी वसूलने के लिए आने वाला है.

इसी गुप्त सूचना के आधार पर एसपी ने टंडवा थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दी टीपीसी समर्थकों को पकड़ा है. फिलहाल पुलिस दोनों टीपीसी समर्थकों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें- #CVC की गाइडलाइन को ताक पर रख कर #JBVNL ने निकाला टेंडर

मौके से फरार हुआ टीपीसी कमांडर

पुलिस छापेमारी के लिए जैसे ही गांव में पहुंची तो उन्हें देखते ही टीपीसी नक्सली भागने लगे. इसमें टीपीसी कमांडर निशांत भी शामिल था.

वह अपने कुछ समर्थकों के साथ भागने में सफल रहा. लेकिन इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया. उनसे अभी पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button