JamshedpurJharkhand

घाटशिला कॉलेज में होगा चारदीवारी का निर्माण, बनेगा भव्य गेट

Ghatshila : घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डा. आर के चौधरी ने सोमवार को विधायक रामदास सोरेन को ज्ञापन सौंपकर घाटशिला कॉलेज के चारदीवारी और मुख्य द्वार बनवाने की अपील की है. प्राचार्य ने ज्ञापन में लिखा है कि घाटशिला कॉलेज में बंगाल से लेकर पोटका तक के लगभग 15 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. कॉलेज की चारदीवारी जर्जर अवस्था में होने के कारण कोई भी किसी समय कहीं से घुस सकता है, जिसके कारण हमेशा संशय की स्थिति बनी रहती है.

प्राचार्य ने कहा कि इतने बड़े कॉलेज का गेट काफी छोटा है, इसे बड़ा बनाया जाय. इस पर विधायक ने कहा कि वे कुछ माह के अंदर आठ फीट की चारदीवारी और घाटशिला कॉलेज में छोटा मोटा नहीं भव्य गेट का निर्माण अपने फंड से करवायेंगे. दूसरी ओर प्राचार्य ने अनुमंडलाधिकारी सत्यवीर रजक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 1975 में बिहार सरकार ने घाटशिला कॉलेज को 9 एकड़ 35 डिसमील जमीन लीज पर दी थी. वह लीज 2006 में समाप्त हो गयी. इसको लेकर कॉलेज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए घाटशिला कॉलेज को यह जमीन लीज में न देकर पूरी तरह से दखल में दिया जाय ताकी इसका विकास सही तरीके से किया जा सके. एसडीओ ने प्राचार्य को भरोसा दिया की कॉलेज प्रबंधन जमीन के सारे कागज उपलब्ध करायें. आगे की कारवाई के लिए वह वरीय अधिकारी से संपर्क करेंगे.

ये भी पढ़ें- चाईबासा: शैक्षणिक समस्याओं के संदर्भ में कुलपति से मिला एआईडीएसओ का प्रतिनिधिमंडल

Related Articles

Back to top button