BiharLead News

पटना में दो पैर वाले लेब्राडोर प्रजाति के कुत्ते ने लिया जन्म

Patna: राजा बाजार में लेब्राडोर प्रजाति के एक अद्भुत कुत्ते का जन्म हुआ है. वह पूरी तरह से स्वस्थ है लेकिन पैर दो ही हैं. ऐसा मामला अब नहीं पाया जाता है, इस कारण सूचना मिलते ही देखने वालों की भीड़ लग गई. अब कुत्ते को चलाने के लिए लोहे की ट्राली का जुगाड़ बनाया जा रहा है, जिससे उसे थोड़ी राहत मिले.

इसे भी पढ़ेंःअफ़ग़ान पॉप सिंगर अर्याना सईद ने पाकिस्तान को लताड़ा, भारत को कहा शुक्रिया

पशु चिकित्सकों का कहना है कि कुत्तों में अब ऐसा केस नहीं दिखाई पड़ता है, जिसमें शरीर का कोई अंग बना ही नहीं हो. इस कुत्ते के साथ हुए दो अन्य बच्चों में कोई समस्या नहीं है.

डॉ जयप्रकाश का कहना है कि 3 बच्चों में 2 पूरी तरह से ठीक हैं उन्हें कोई समस्या नहीं है, एक बच्चा ऐसा है जो जिसके आगे के दो पैर ही नहीं है. जब ऐसे कुत्ते के बच्चे की जन्म की खबर लोगों को लगी तो भीड़ लग गई. लोग इस अद्भुत कुत्ते को देखने के लिए पहुंचने लगे.

इसे भी पढ़ेंःकोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर PM MODI  ने आज बुलाई अहम बैठक

Related Articles

Back to top button