
New Delhi: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साढ़े तीन बजे बैठक बुलाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही नीति आयोग के पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में कोरोना की मौजूदा स्थिति के साथ तीसरी लहर से निपटने के उपायों पर चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ेंःविवादों के बवंडर से उबरा देवघर एम्स, आज से ओपीडी सेवा शुरू, कुछ देर में विधिवत उद्घाटन
मालूम हो कि इसी सप्ताह गृह मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है. कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अपनी रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट में आशंका जाहिर की गई है कि अक्तूबर माह में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर होगी. विशेषज्ञ बता रहे हैं कि तीसरी लहर युवा व बच्चों को अधिक प्रभावित करेगी. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इसका ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह भी दी है. देश में बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाएं, वेंटीलेटर, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची छोड़ अन्य जिलों में कोरोना नियंत्रित, सोमवार को मिले 18 संक्रमितों में 12 रांची से




