JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : न्यूज विंग की खबर पर जेएनएसी ने लिया संज्ञान, काशीडीह में नक्शा विचलन कर भवन बनाने वाले बिल्डर को नोटिस

JAMSHEDPUR : न्यूज विंग ने बीते दिनों काशीडीह एचडीएफसी बैंक के पास नक्शा विचलन कर भवन निर्माण के खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस खबर पर जेएनएसी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित भवन निर्माण करने वाले बिल्डर को नोटिस जारी कर जानकारी की मांग की है. मामले में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने नोटिस जारी किया है. संजय कुमार ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद जेएनएसी की ओर से जांच की जा रही है और बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है. मामला सही पाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. बता दे कि काशीडीह में होल्डिंग नंबर-33 प्लाट नंबर 429, खाता नंबर 245 वार्ड नंबर 7 में लगभग 4200 स्क्वायर फीट की जगह पर दबंग बिल्डर ने जेएनएसी से जी प्लस 4 का नक्शा पास कराया है, पर बिल्डर द्वारा जी प्लस 4 की जगह जी प्लस 6 भवन के साथ पेंटा हाउस तक का निर्माण कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : https://newswing.com/map-made-of-g4-g6-jnac-also-did-not-take-action/418211/

 

 

Related Articles

Back to top button