DeogharJharkhandJharkhand PoliticsRanchi

देवघर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर जी ने बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना,भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

Deoghar: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कामना लिंग का दर्शन व पूजन किया. पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर उन्हें संगठन सशक्तिकरण का मंत्र दिया. इससे पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री का सोमवार की शाम देवघर पहुंचने पर परिसदन में स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. सोमवार शाम को ही उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार दर्शन भी किया. संगठन महामंत्री गिरिडीह के मधुबन में आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद मधुबन से सीधे देवघर पहुंचे थे. परिसदन में स्थानीय विधायक व देवघर जिला भाजपा अध्यक्ष नारायण दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग परिचयात्मक बैठक कर संगठन महामंत्री ने पार्टी संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने का कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया. बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार दर्शन हेतु मंदिर पहुंचने पर पार्टी के नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में नगर के पदाधिकारियों ने संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह तथा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास का सम्मान किया.
इसे भी पढ़े: रांची: करमा को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने का नगर आयुक्त ने दिया निर्देश

बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन
सोमवार शाम को श्रृंगार दर्शन के बाद मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया जिसमें संगठन महामंत्री के अलावा  विधायक नारायण दास, जिला महामंत्री अधीर भैया, पंकज भदौरिया, धनंजय खवाड़े, सोमेश पंडित, नगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, कुणाल तिवारी, सागर झा, रिशु सिंह, विनोद दत्त द्वारी, संजीव जाजवाड़े, सौरभ कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया. पूजा के उपरांत मंदिर कार्यालय में संगठन महामंत्री को विनोद दत्त द्वारी, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, चंद्रशेखर खवाड़े, प्रकास मिश्रा, सोना ने चादर और बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर देककर उन्हें सम्मानित किया. बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चन करने के बाद संगठन महामंत्री ने जिला अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पहुंचे.उसके बाद वहां से वह रांची के लिए प्रस्थान कर गए.

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने पर दिया जोर
स्थानीय परिसदन में आयोजित बैठक में संगठन महामंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को निरंतर सुनने की अपील की. साथ ही उन्होंने बूथ सशक्तिकरण पर भी कार्यकर्ताओं से विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. इस मौके पर जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय संगठन महामंत्री से करवाया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा व जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया ने संगठन महामंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, अधीर चंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, सचिन रवानी, पप्पू यादव, जूनियर बाबूलाल मरांडी, रुपा केसरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, संतोष मूर्मू, विभुती झा, संजय राय, ललन दुबे, राजेश सिंह, गंगा नारायण सिंह, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, भुषण सोनी, प्रदीप वर्मा, कमल दास, रमेश दास, विजय दास, सौरभ सिंह, जय प्रकाश सिंह, गणेश राय, सुधीर सिंह, सीएन दुबे, डा राजीव रंजन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button