
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में कोल्हान यूनिवर्सिटी के समीप पेट्रोल पंप के पास बिजली पोल से मोटरसाइकिल के टकराने से दो छात्रों की मौत हो गई. मृतक दोनों छात्र टाटा कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करते थे. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों छात्र चक्रधरपुर थाना अंतर्गत इचाकुटी गांव निवासी कुलजीत जोंकों और टोटों थाना अंतर्गत बामिया बासा गांव निवासी लखन बारी चाईबासा में रहकर पढ़ाई करते थे.
सोमवार रात लगभग 9 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों छात्र तामबो से बामियाबासा जा रहे थे. इसी दौरान टाटा कॉलेज के पास एक बिजली के पोल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात्रि उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है.




