
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर में अपने सुविधा के लिए घर के बाहर खोदे गए गड्ढे ही अपने घर का चिराग को बुझा दिया. गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है. घटना तांतनगर थाना अंतर्गत गितिल आदेर गाँव की है. मृतक बच्चों में पांच वर्षीय जितेन पूर्ति और दो वर्षीय लखिंद्र पूर्ति है. दोनों सगे भाई हैं. एक ही घर के दो बच्चों की मौत से एक और जहां गाँव में मातम का माहौल है वहीं घर का दोनों चिराग की मौत हो गई.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बच्चों की माँ जानो पूर्ति धान रोपने खेत गई थी. घर पर अकेला पाकर दोनों बच्चे घर के बाहर खोदे गए गड्ढे के पास खेल रहे थे. दोनों का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए. दोनों को गड्ढे से निकालकर पास के अस्पताल में ले जाया गया.जहा डॉक्टरों ने दोनों बच्चे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि मृतक जानो पूर्ति का पति प्रदेश में कहीं काम करते हैं। वर्तमान में मां के साथ उसके दोनों बच्चे ही घर में थे.




