
Baharagoda: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में शुक्रवार को आसमान से बरसी मौत ने दो लोगों को अपनी आगोश में ले लिया है. जिनमें एक महिला शामिल है. वज्रपात से बहरगोड़ा में महिला समेत दो की मौत हो गई. घटना मटिहाना पंचायत के कुमर्दा ग्राम कीहै. जहां मंजू बेरा एवं काँटाशोला निवासी बनमाली महतो वज्रपात की वजह से अकाल काल के गाल में समा गए.
इसे भी पढ़ेंःघोषणा कर भूल गयी सरकार : 20 जुलाई- सीएम साहब ! न ठीक से क्लीन हुआ रांची, ना ग्रीन ही हुआ
बताया जा रहा है कि मंजू बेरा खेत में काम कर रही थी, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना पाकर प्रखण्ड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम,मटिहाना उपमुखिया देव कुमार पैरा,झामुमो कार्यकर्ता बुद्धदेव साव मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिये घाटशिला भेज दिया गया है. इधर झामुमो नेताओ ने मामले में सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 4 लाख तक मुआवजा दिलाने को लेकर आला अधिकारियों से बात की है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




