
Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज की ओर से सीएसआर के तहत सिदगोड़ा थाना को दो हाईटेक कंप्यूटर और एक प्रिंटर दिया गया है. शनिवार को इस कार्यक्रम में जिला पुलिस की ओर से एसएसपी प्रभात कुमार और सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजित कुमार समेत थाना के पदाधिकारी मौजूद थे वहीं मणिपाल ग्रुप की ओर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया उपाध्याय के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने मणिपाल ग्रुप को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि आज के समय मे जिस तरीके अपराध हो रहे है उसका जल्द से जल्द उदभेदन करना डिजिटल तकनीक के बिना संभव नही है. जिले में साइबर क्राइम थाना सहित सभी थाना को कम्प्यूटर से लैस किया जा रहा है. इसी कड़ी में सिदगोड़ा थाना भी डिजिटल युक्त हो गया है. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अब यहाँ के पुलिस कर्मी पूर्व के भांति और बेहतर तरीके से अपराध पर अंकुश लगाते हुए लोगो के समस्या का निदान करने में सक्षम होंगे.




