
Giridih: पति पत्नी के घरेलू विवाद को लेकर रविवार को दिनदहाड़े गिरिडीह कोर्ट और सदर अस्पताल के बीच दो परिवार आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी और पत्थरबाजी हुई. इस घटना में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं. दिनदहाड़े हुए इस घटना को हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया, तो इस दौरान उन्हें भी चोट लगी. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नगर थाना की पुलिस भी पहुंची. घायलों में वृद्ध महिला ललिता देवी, चिंता देवी, मोहन शर्मा शामिल हैं. पुलिस ने मोहन और खुशी शर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई. मामले में दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के नीमाडीह में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि लेदा भरकटा गांव निवासी ललिता देवी ने बताया कि उसकी नतिनी पूनम शर्मा की शादी मुफ्फसिल थाना इलाके के भोरंडीहा निवासी विजय शर्मा के साथ हुई थी. इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई. कहा जा रहा है कि पूनम के साथ अक्सर उसके ससुराल वाले मारपीट किया करते थे. रविवार को जब दोनों परिवार आपस में वार्ता के लिए पहुंचे थे तो वार्ता के क्रम में दोनो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में हाथापाई और मारपीट हो गई. विजय शर्मा के घर की महिलाएं इलाज कराने जब सदर अस्पताल पहुंची तो वहीं मोहन और खुशी शर्मा ने पूनम देवी के परिवार के सदस्यों के पीछे लाठी और डंडे से हमला बोल दिया जिससे दो महिलाएं जख्मी हो गई.





