
Giridih: गिरिडीह में डायरिया से दो लोगो की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर ग्रामीण अब भी इसे प्रभावित है. डायरिया से हुए मौत का मामला जिले के पीरटांड़ प्रखंड का है. जहा पीरटांड़ और हरलाडीह स्वास्थ केंद्र में दर्जन भर लोग ग्रसित है और उनका इलाज चल रहा है. मंगलवार की देर शाम दो लोगो का मौत भी हो गई. इसमें प्रभु बेसरा और बड़की देवी शामिल हैं.

दो लोगो की हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक सुद्विय कुमार सोनू और पीरतांड प्रखंड विकास पदाधिकारी और सीओ भी प्रभावित लोगो ने मिलने पहुंचे. जानकारी के अनुसार दोनों मृतक समेत दर्जन भर ग्रामीण हरलाडीह के ही है. सभी बीते एक सप्ताह से बीमार थे, इलाज के क्रम में प्रभु बेसरा और बड़की देवी की मौत हुई. जबकि दर्जन भर ग्रामीण का इलाज अब भी चल रहा है. इसमें छह लोगो का इलाज पीरटांड़ के स्वास्थ केंद्र ने किया जा रहा है तो छह लोगो का इलाज हरलाडीह स्वास्थ केंद्र में चल रहा है. इलाजरत मरीजों में सुकुरमुनी देवी, आरती देवी, बड़की देवी, चरण बेसरा, मालती देवी, अमित सोरेन और रिंकी कुमारी समेत अन्य मरीज शामिल है.
इलाजरत ग्रामीण को दो अलग अलग स्वास्थ केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है, क्योंकि पीरटांड़ प्रखंड के स्वास्थ केंद्र में एक भी डॉक्टर नही है. लिहाजा, दर्जन भर लोगो को इलाज के लिए पहले इसी स्वास्थ केंद्र में रखा गया था, लेकिन डॉक्टर के अभाव में छह लोगो को हरलाडीह स्वास्थ केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया.
बताते चलें की हाल में राज्य सरकार ने जिले से दर्जन भर डॉक्टरों का तबदला किया था. इसमें राज्य सरकार ने गिरिडीह को सिर्फ आठ डॉक्टर ही उपलब्ध कराया. इसके बाद से कई प्रखंड में डॉक्टर को प्रतिनियुक्त नही किया गया है. जिसे बारिश के मौसम में डायरिया जैसे जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टर नही है.




