
Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से कॉटेज फेस्ट का आयोजन किया जायेगा. आयोजन 12 और 13 फरवरी को चैंबर भवन में किया जायेगा. जिसका उद्देश्य महिला उत्पादों को मंच देना है. चैंबर ऑफ कॉर्मस की माने तो तकरीबन 50 से अधिक महिला उद्यमी फेस्ट में स्टॉल लगाने वाली है. फेस्ट में उद्योग सचिव और एमएसमएमई डायरेक्टर की उपस्थिति का भी प्रयास चैंबर की ओर से किया जा रहा है. जिससे महिलाओं को महिला उद्यमिता से जुड़ी लाभों की जानकारी मिल सकें. इसमें मुख्य रूप से गृह उद्योग से जुडी प्रतिभावान महिला उद्यमियों को बेहतर मंच तैयार किये जाने का प्रयास किया जा रहा है. कॉटेज इंडस्ट्री फेस्ट के इस वर्ष की सफलता के आधार पर चैंबर द्वकी ओर से प्रत्येक वर्ष इस फेस्ट का आयोजन करने पर विचार किया जायेगा. इस दौरान अलग अलग कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री की माने तो फेस्ट के माध्यम से महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जायेगा. ताकि उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पाद का बेहतर बाजार मिल सके.
तकनीकि जानकारी दी जायेगी
चैंबर की प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने बताया कि फेस्ट में कुटीर उद्योग से जुडी महिलाओं को एमएसएमई की योजना से जोडने, मुद्रा योजना की आसान उपलब्धता के साथ ही जैम पोर्टल पर निबंधन की सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जायेगा. एमएसएमई की योजनाओं से अवगत कराते हुए महिलाओं को उद्यम रजिस्ट्रेशन लेने की अपील की जायेगी. कई महिलाएं जानकारी के आभाव में उद्यम रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाती है.
इसे भी पढ़ें: मॉनसून सत्रः सुखाड़ संकट के बीच एक-दूसरे पर हमलावर NDA-I.N.D.I.A, शोरगुल के बीच सदन 12.30 बजे तक स्थगित




