
Koderma: कोडरमा प्रखंड के अंतर्गत भाकपा पत्थलडीहा ब्रांच का सम्मेलन बृहस्पतिवार को पत्थलडीहा पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुआ. सम्मेलन के पूर्व पार्टी का झंडा तोलन तिलक दास ने व अध्यक्षता रफीक मियां ने किया. भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिला को अबरख नगरी के नाम से जाना जाता है. कोडरमा जिले में 20 से 25 हजार मजदूर ढिबरा चुनकर एवं पत्थर चुनकर क्रेशर में काम कर जीविकोपार्जन चलाते हैं. हाल ही में 20 फरवरी को वन प्रमंडल एवं जिला प्रशासन के द्वारा मजदूरों के रोजगार पर जोरदार हमला बोला गया है. इस हमला से मजदूरों के परिवारों में मातम छाया हुआ है. 2014 लोकसभा चुनाव में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉक मैदान झुमरी तिलैया में कहा था कि मैं आपकी मायूसी को देख रहा हूं. आपके चेहरा से चमक चली गई है, मेरी सत्ता आई तो आपके चेहरा का चमक वापस ले आऊंगा. लेकिन माननीय प्रधानमंत्री एवं भाजपा का सरकार केंद्र में दो दो बार भारी बहुमत से आने के बावजूद भी गरीब मजदूरों का चेहरा का चमक नहीं ला पाई है. कोडरमा जिले में भाजपा का सांसद एवं भाजपा का विधायक होने के बावजूद भी इतनी बड़ी कार्रवाई कोडरमा जिले के लिए शर्मनाक है. मजदूरों की लड़ाई यदि कोई लड़ सकता है वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही लड़ सकता है. भाकपा जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद सिंह ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की भाकपा ने कड़ी निंदा की. सम्मेलन के दौरान रफीक मियां को ब्रांच सचिव चुना गया वहीं तिलक दास को उप सचिव चुना गया. सम्मेलन को भोला पासवान, सुजीत दास, बुधन दास, वासुदेव सिंह, पाचू दास, इतवारी राम, रूपम ठाकुर, मनोहर ठाकुर, देवंती देवी, मीना देवी, बानो देवी, नीलू मौसम, मुन्नी मौसम, आरती देवी ने सम्बोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सुजीत दास ने किया.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा की पूजा और पार्वती को मिलेगा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान, 4 मार्च को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित




