
Chaibasa: शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण कर गर्भपात कराने के मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना में चक्रधरपुर का एक प्राईवेट नर्सिंग होम व लॉज भी जांच के घेरे में है. इस मामले को लेकर पीड़िता की ओर से चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसमें पीड़िता ने कहा कि फेसबुक के माध्यम से चक्रधरपुर के रूंगसाई निवासी बिचित्र टोप्पो के साथ उसकी फ्रेंडशिप हुई. 27 अक्टूबर 2021 को जब वह दिल्ली से चक्रधरपुर आई तो रात होने के कारण चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से बिचित्र टोप्पो ने तंबाकू पट्टी स्थित एक लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया. इस दौरान विरोध करने पर शादी का झांसा दिया. इसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर उसने कई बार यौन शोषन किया. शादी का दबाब देने पर आरोपी ने 18 साल नहीं होने की बात कहकर शादी से इंकार करता रहा.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत पर निकला विजय जुलूस
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जनवरी 2022 में तीन महीने की गर्भवती होने पर आरोपी ने सोनुआ स्थित अपने दोस्त का घर ले गया, जहां 10 से 15 दिनों तक मुझे रखा. इस दौरान तीन दिनों तक जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने की कोशिश भी की गई. स्थिति बिगड़ने पर आनन-फानन में सूर्या नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद मेरे गांव पहुंचा दिया गया. शादी को लेकर फिरसे जब वह बिचित्र टोप्पो के गांव गई, तो बिचित्र टोप्पो के माता-पिता ने मुझे घर से भगा दिया. पुलिस ने गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया.




