JharkhandRanchi

धुर्वा डैम में डूब कर दो लड़कों की मौत, छह दोस्त नहाने गये थे डैम में

Ranchi :  धुर्वा डैम में डूबकर मरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले चार दिनों में धुर्वा डैम में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गयी है. इसी क्रम में आज मंगलवार को धुर्वा डैम में डूबने से दो लड़कों पीयूष कुमार और साहिल सिन्हा की मौत हो गयी.दोनों पंडरा के रहने वाले थे.  घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ इंस्पैक्टर के सरोज कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ेंःटाटीसिलवेः सीएम ने पदयात्रा कर मांगे वोट, कहा- कांग्रेस को 44 से 4 सीट पर लाना है

 धुर्वा डैम में छह दोस्त आये थे नहाने

मिली जानकारी के अनुसार छह  दोस्त धुर्वा डैम में नहाने आये थे. इसी दौरान पीयूष और साहिल  गहरे पानी में चले में गये और डूबने लगे.  दोस्तो ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया,  लेकिन दोनों को बचाने में सफल नहीं हो पाये.  देखते देखते दोनों लड़के पानी में डूब गये.  बाद में दोस्तों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी.  लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.  मौके पर पुलिस ने पहुंच कर एनडीआरएफ टीम को बुलाया . एनडीआरएफ की  टीम ने दोनों लड़के के शव  बरामद किये.

 चार दिन पहले भी डूबकर हुई थी एक लड़के की मौत

26 अप्रैल को धुर्वा डैम में नहाने के क्रम में डूबने से हजारीबाग गिद्दी निवासी छात्र अभिषेक विश्वकर्मा (17 वर्ष) की मौत हो गयी थी. वह घर से पॉलिटेक्निक का फॉर्म भरने के लिए रांची आया था. धुर्वा मे अपने दोस्‍़तों के साथ उनके कमरे मे ठहरा  था. अपने तीन दोस्‍़तों  जयदीप भोक्ता, कृष्णा महत, और ऋषभ राज तिर्की के साथ धुर्वा डैम नहाने के लिए गया था. चारों मित्र नहाने के लिए डैम में उतरे. इसी क्रम में  चारों मित्रों के बीच शर्त लगी थी कि कौन सबसे अधिक दूरी तक डैम में तैर कर जल्दी वापस आता है.

इसे भी पढ़ें – 2019 के 31 मार्च तक सिंचाई परियोजनाओं पर खर्च हुए 4114.45 करोड़, फिर भी खेतों में नहीं पहुंचा पानी

Related Articles

Back to top button