
कांग्रेस ने शराब और गांधी जी की तस्वीर बांट गरीबों का वोट लिया
झारखंड को समृद्ध राज्य बनाना मेरी प्राथमिकता
Ranchi: चोर और भ्रष्टाचारी लोग एकजुट हुए हैं. महागठबंधन बनाकर मोदी जी को हटाना चाहते हैं. देश के खजाने पर वे पंजा नहीं मार पा रहे, क्योंकि वहां एक चौकीदार बैठा है.
आजादी के बाद से कांग्रेस की फितरत ही रही है कि देश को लूटना है. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटीसिलवे में आयोजित जनसभा में कही.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि 55 साल से ज्यादा देश का नेतृत्व करने के बावजूद गरीबी यथावत क्यों है. कांग्रेस पार्टी के लोगों ने गरीबों को कभी शराब दिया तो, कभी गांधी जी की तस्वीर देकर उनका वोट लेने का काम किया है.
इसे भी पढ़ें – 2019 के 31 मार्च तक सिंचाई परियोजनाओं पर खर्च हुए 4114.45 करोड़, फिर भी खेतों में नहीं पहुंचा पानी
ये कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है. जबकि जनता की लोकतंत्र में आस्था है. 2014 में जिस प्रकार आपने वंशवाद और परिवार वाद को नकार कर एक गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया था. उसी प्रकार 2019 में भी देश का बागडोर मोदी जी को सौंपे.
जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो में भाग लेकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
4 हजार करोड़ का घोटाला किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक निर्दलीय को झारखंड का मुख्यमंत्री बना कर 4 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया. आप का एक गलत मत 5 साल का पछतावा दे जाएगा. आप संकल्प लें आप मोदी जी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त झारखंड बनाएंगे.
इसे भी पढ़ेंःचार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद
2014 में पूरे देश में 44 सीट लाने वाले कांग्रेस को 2019 में 4 सीट पर लाकर छोड़ दें. यह आपके मत से हो सकता है. बस इस बात का ध्यान रखें कि यह वही मत है, जिसके लिए राज्य के वीरों ने बलिदान दिया है.
ताकि सुशासन और समृद्धि से अपना झारखंड अच्छादित हो सके. मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह झारखंड के धोनी, खेल में अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ते हैं. उसी प्रकार टाटीसिलवे के लोग भी 2014 में वोट देने का रिकॉर्ड 2019 में तोड़ देंगे.
इसे भी पढ़ेंःसाध्वी की आंखों से निकले आंसू के क्या हैं सियासी मायने




