Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : उलीडीह में घर से जेवरात की चोरी के मामले में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के हिल सिटी कल्याण बिहार कॉलोनी के एक घर में घुसकर जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है. इस मामले में घर मालिक दिलीप कुमार जेगरा के बयान पर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने जांच बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी बाबाकुटी के रहने वाले अशोक कुमार जायसवाल और एक नाबालिग की संलिप्तता पाई उसके बाद छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा. उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद किये गये हैं. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि नाबालिक को पूछताछ के बाद रिमांड होम भेजा गया है.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर: पटमदा के माचा अस्पताल में प्रसूता से अमानवीय व्यवहार, तड़प रही महिला को डंडे से पीटने का आरोप

Related Articles

Back to top button