GiridihJharkhandLead News

गिरिडीह: चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ, 2 दिन में दो चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने 2 दिनों दो स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पहली घटना मंगलवार (22 फरवरी) को शिवपुरी कालोनी में जहां विजय बरनवाल के घर 5 लाख की चोरी किया था. वहीं दूसरी घटना पचम्बा थाना के पीछे ही बाजार समिति के समीप अपराधियों ने बुधवार की शाम विजय कुमार दास के घर में लगभग पांच लाख की जेवर पर हाथ साफ कर लिया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा: बजट सत्र 25 फरवरी से, पक्ष-विपक्ष तैयार, भाषा विवाद पर हंगामे के आसार

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि विजय दास अपने परिवार के साथ काम से बाहर गए हुए थे. देर शाम जब लौटे तो देखा की घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे और जेवर गायब थे. गृहस्वामी विजय दास के अनुसार जिस घर में चोरी हुआ है वो उसके ससुर महेंद्र रविदास का था. विजय इस घर में अपनी पत्नी के साथ रहता था. लेकिन बुधवार को किसी काम से अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था. देर शाम जब वह घर लौटे, तो देखा कि घर के ग्रील गेट में ईट फंसा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button